Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सीएम शुभेंदु के मंच पर दिखे फिरहाद व ममता बनर्जी की भाभी

केएमसी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने "स्वच्छता से स्वागत" अभियान का शुभारंभ किया

15 Jun 2026

सीएम शुभेंदु के मंच पर दिखे फिरहाद व ममता बनर्जी की भाभी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मंच और कार्यक्रम स्थल पर तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कई प्रमुख नेता, पार्षद और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद दिखाई दिए।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी तथा वार्ड संख्या 73 की पार्षद काजरी बनर्जी भी उपस्थित रहीं। उनके अलावा केएमसी के पूर्व मेयर और हाल ही में पद से इस्तीफा देने वाले फिरहाद हाकिम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर पार्षद अनन्या बनर्जी, जुई विश्वास, पूर्व विधायक देबाशीष कुमार सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री शशि पांजा की बेटी और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के पुत्र की उपस्थिति भी चर्चा का विषय रहा।
केएमसी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने "स्वच्छता से स्वागत" अभियान का शुभारंभ किया। मंच पर उनके साथ दक्षिण कोलकाता की सांसद माला राय, संदीपन साहा और जावेद खान भी मौजूद रहे।
राजनीतिक रूप से इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी की नगर निगम में यह पहली आधिकारिक उपस्थिति थी। कार्यक्रम में विभिन्न दलों और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, नागरिक सेवाओं और शहरी विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा नगर निगम क्षेत्र में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियानों को लेकर भी संदेश दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीएम शुभेंदु के मंच पर दिखे फिरहाद व ममता बनर्जी की भाभी
केएमसी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने "स्वच्छता से स्वागत" अभियान का शुभारंभ किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News